
आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) छत्तीसगढ़ द्वारा कबीरधाम ज़िले के जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन गाँव और शहरों की शासकीय स्कूलों में शिक्षकों द्वारा की जा रही लापरवाही और जिम्मेदारियों से बचने की प्रवृत्ति के खिलाफ दिया गया है।

स्कूलों में पढ़ाई की बजाय शिक्षकों के द्वारा आपस में गपशप, मोबाइल पर बातचीत और गैर-शैक्षणिक गतिविधियों में लिप्त रहने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इससे बच्चों के भविष्य पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। मजबूरी में पालक अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में भेजने को विवश हो रहे हैं।

NSUI इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए संबंधित शिक्षकों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग करता है और चाहता है कि शिक्षा का स्तर सुधरे, ताकि हर बच्चा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सके इसमें मुख्य रूप से उपस्थित एनएसयूआई के साथी आनंद चंद्रवंशी प्रदेश सचिव एनएसयूआई, सुरेश साहू राकेश निषाद रुपेश साहू









