
राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में आसमान से बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई. इनमें 5 स्कूली बच्चे और 3 ग्रामीण हैं. बताया जा रहा कि आज दोपहर बारिश से बचने के लिए सभी लोग खंडहर में रुके थे, तभी आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई. यह घटना जोरातराई गांव की है.जा
जानकारी के मुताबिक, सभी बच्चे जोराताई के रहने वाले हैं. अर्धवार्षिक परीक्षा दिलाकर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया. बारिश से बचने सभी बच्चे और तीन ग्रामीण पेड़ के नीचे स्थित खंडहर में रुके थे. इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 5 स्कूली बच्चे और तीन ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई.
इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर, एसपी समेत स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए हैं. राहत कार्य शुरू कर दिया गया है. इस हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया है. वहीं ग्रामीणों में भय का माहौल है.
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


