कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबोड़लाराजनीति

छत्तीसगढ़ का बजट अन्त्योदय के संकल्प से सिद्धि की यात्रा को नई गति देगा : मोहन चंद्रवंशी

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी द्वारा डबल इंजन भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल का बजट प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता मोहन चंद्रवंशी ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट अन्त्योदय के संकल्प से सिद्धि की यात्रा को नई गति देने वाला ऐतिहासिक बजट है।

मोहन चंद्रवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट “समृद्ध किसान, सशक्त युवा, सुरक्षित महिला और विकसित छत्तीसगढ़” के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। यह बजट छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की विकास यात्रा को नई दिशा और गति देने वाला है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष बजट की मूल थीम संकल्प (SANKALP) रखी गई है, जिसमें S-समावेशी विकास, A-अधोसंरचना, N-निवेश, K-कुशल मानव संसाधन, A-अंत्योदय, L-लाइवलीहुड और P-पॉलिसी से परिणाम तक का स्पष्ट रोडमैप शामिल है। बजट में महिला, युवा, किसान और मध्यमवर्ग के हितों के साथ-साथ प्रदेश की आर्थिक प्रगति, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है।

उन्होंने कहा कि बस्तर, सरगुजा एवं आदिवासी बहुल क्षेत्रों के विकास, पर्यटन विस्तार और स्थानीय निवासियों के सशक्तिकरण हेतु बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिससे इन अंचलों में समग्र विकास को गति मिलेगी।

मोहन चंद्रवंशी ने आगे कहा कि कृषि एवं ग्रामीण विकास के लिए किए गए प्रावधान अन्नदाता किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएंगे। साथ ही अधोसंरचना, सड़क, सिंचाई, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक निवेश से प्रदेश के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने तथा स्टार्टअप और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। वहीं महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए भी कई महत्वपूर्ण योजनाओं का विस्तार किया गया है।

मोहन चंद्रवंशी ने कहा कि यह बजट सामाजिक न्याय, सुशासन और पारदर्शिता के सिद्धांतों पर आधारित है और प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का स्पष्ट विजन प्रस्तुत करता है।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page