कवर्धाखास खबरछत्तीसगढ़न्यूज़

परिवहन विभाग की लगातार कार्यवाही जारी, 08 वहनों पर 40 हजार रूपए की गई चलानी कार्यवाही…

कवर्धा: कलेक्टर महोबे के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा आकस्मिक निरीक्षण कर परमिट शर्तों का उल्लंघन, बिना परमिट, बिना फिटनेस तथा बगैर टैक्स भुगतान किए बिना संचालित यात्री, स्कूल बसों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिला परिवहन अधिकारी श्री मोहन लाल साहू ने बताया कि परिवहन निरीक्षक आरसी कुंजाम के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से कुल 08 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत 40 हजार रुपए की चलानी कार्यवाही की गई। जिसमें 07 स्कूल बस और वैन और 1 स्कूल बस पर कार्यवाही किया गया। उन्होंने बताया कि 01 बस को थाने में जप्त किया गया है।

You cannot copy content of this page