
कवर्धा: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर भगवान गणेश जी का दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना की। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने सोमवार को कवर्धा शहर के सिंह नवयुवक मंडल गणेशउत्सव समिति ठाकुर पारा, हरदेव लाल गणेश उत्सव समिति सहित कवर्धा शहर के अलग-अलग चौक में विराजे गणेश पंडाल पहुँच कर विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश और जिले की खुशहाली-समृद्धि की कामना की और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, नवीन ठाकुर, पवन जायसवाल, मोहन सिंह, सोनू सिंह, सिंह नवयुवक मंडल गणेशउत्सव समिति के सदस्य अमन ठाकुर, उदय ठाकुर, जीवेन्द्र सिंह, सौरभ, ध्रुव, हरि, ओम, कृष्णा सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


