
आज कवर्धा पी जी महाविद्यालय मे तीन सूत्रीय मांगो को लेकर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शितेश चन्द्रवंशी के नेतृत्व मे कुलसचिव के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया।शासकीय पी जी महाविद्यालय के गणित संकाय में जनभागीदारी मद से बिना वैकेंसी निकाले अनुभवहीन शिक्षकों की भर्ती की गई है जो की जनभागीदारी अध्यक्ष व प्राचार्य की मनमानी को दर्शा रहा है जिस पर तत्काल कार्यवाही कर नए सिरे से वैकेंसी निकाल कर योग्य प्राध्यापक की नियुक्ति की मांग की गई।जिले के महाविद्यालयों में भाजपा के नेताओं के द्वारा कॉलेज मे जबरन भाजपा का सदस्यता कराया जा रहा है क्या इसमें प्रचार्यो कि अनुमति ली गई है व प्रचार्यो द्वारा सहमति दी गई है इसकी जानकारी उपलब्ध कराकर सरकारी संस्थान में जबरन भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान चलाने वालो व यदि अनुमति दी गई है तो अनुमति देने वाले के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की गई व वनस्पति विभाग में छात्रों की मांग तत्काल पूरी की जाये व सम्बंधित अतिथि व्याख्याता को तत्काल हटाकर नये प्राध्यापक की नियक्ति की मांग एनएसयूआई द्वारा की गई है।

एनएसयूआई अध्यक्ष शितेश चंद्रवंशी न बताया की यदि छात्रों की पढ़ाई से खिलवाड़ किया गया तो हम चुप नहीं बैठेंगे, जनभागीदारी से गणित संकाय मे बिना वेकेंसी पूर्ववर्ती छात्रों को निन्युक्ति दी गई है जो की जनभागीदारी अध्यक्ष व प्राचार्य की कार्यशैली पर संदेह पैदा कर रही है तत्काल वेकेंसी निकाल अनुभवी प्राध्यापको की नियुक्ति की जाए व वनस्पति विभाग के छात्रों की मांग के आधार पर सहायक प्राध्यापक को हटाकर उनके स्थान पर नए प्राध्यापक की नियुक्ति की जाए। अन्यथा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा छात्रों के साथ उग्र आंदोलन किया जायेगा। एनएसयूआई अध्यक्ष शितेश चंद्रवंशी ने आगे बताया कि जिन-जिन महाविद्यालय मे भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया है यदि कॉलेज प्रबंधक द्वारा उचित कार्यवाही नहीं कि गई तो वहां के प्राचार्यो को एनएसयूआई भाजपा का गमछा भेंट करेगी वह उग्र आंदोलन हेतु बाध्य रहेगी।
प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस आकाश केशरवानी ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन जी के निर्देष को पूरा करने कवर्धा विधायक राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा जी द्वारा भाजपा नेताओं को आदेश देकर कॉलेज में जबरिया छात्र छात्राओं को भाजपा का सदयस्ता दिलवाने का काम किया जा रहा हैं।

भाजपा सरकार की अलोकप्रियता इस बात से पता चल रहा है कि भाजपा सदस्य बनने के लिए कोई नही मिल पा रहा है तो स्थानीय विधायक द्वारा कॉलेज के छात्र छात्राओं को टारगेट पूरा करने के लिए जबरिया सदस्य्ता दिलवाना गलत है।
उक्त कार्यक्रम मे युवा कांग्रेस महासचिव राहुल सिन्हा,अरविंद चंद्रवंशी, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष हेमंत ठाकुर,एनएसयूआई शहर अध्यक्ष मेहुल सत्यवंशी, विधानसभा संयोजक नरेंद्र वर्मा,महाविद्यालय अध्यक्ष तुकेश कौशिक,रुपेश साहू,अभय बंजारे,निखिल,राहुल चंद्रवंशी,लोकेश साहू सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्त्ता व छात्र उपस्थित रहे।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


