कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़पंडरियापांडातराईराजनीति

15 अगस्त पर राजेश साहू का संदेश – गांव से लेकर देश तक, विकास ही हमारा संकल्प

कवर्धा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सरपंच संघ के अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत बर्घरा के सरपंच राजेश साहू ने समस्त देशवासियों, प्रदेशवासियों और जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छू रहा है और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि यह आज़ादी हमारे वीर सपूतों के अमूल्य बलिदान की देन है, जिसे हमें एकजुट होकर और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सशक्त बनाना होगा।

राजेश साहू ने सभी से भाईचारे, सद्भाव और विकास के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि यही हमारे शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

You cannot copy content of this page