
राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2024-25 के अंतर्गत जोन स्तरीय मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन दिनांक 4 अक्टूबर 2024 को स्वामी करपात्री जी शास. उच्च. माध्य. विद्या. कवर्धा में संपन्न हुआ। प्राचार्य अश्वनी कुमार सोनी के निर्देश पर व्याख्याता रवि कुमार वर्मा, रीना पंडित, घनश्यामा वर्मा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न विधाओ में बनाया मॉडल एवं प्रोजेक्ट राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चयनित हुआ है। विद्यार्थियों द्वारा समाज से जुड़ी विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर आधारित मॉडल का प्रदर्शन जोन स्तर पर किया गया एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के चयनित हुए है। जिसमे स्वास्थ्य और स्वच्छता – ओम कुमार द्वितीय ,खुशी गंधर्व – तृतीय, संचार एवं परिवहन – चाणक्य पनागर प्रथम, प्राकृतिक खेती- दामिनी डोन्डरे प्रथम, आपदा प्रबंधन – सौम्या चंद्रवंशी प्रथम, मैथमेटिकल मॉडलिंग – प्रिया झारिया द्वितीय,

अपशिष्ट प्रबंधन – राधिका पटेल तृतीय, संसाधन प्रबंधन – चिराग वर्मा तृतीय, समावेशी मॉडल दिव्यांग विद्यार्थी द्वारा- याना हठीले प्रथम,
टीम प्रोजेक्ट – सोनम एवं रुखमणी द्वितीय
अन्य विधा – रोशनी प्रथम , हेमलता तृतीय
विज्ञान प्रश्न मंच – बबलू एवं परमेश्वरी द्वितीय स्थान पर रहे। प्राचार्य सोनी ने बताया कि लगातार व्याख्याता रवि वर्मा एवं अन्य शिक्षकों के सहयोग से विद्यार्थियों की मेहनत से बनाया गया मॉडल प्रतिवर्ष राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चयनित हो रहा है। साथ ही 2019 व 2022 में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ था। गतवर्ष भी 4 मॉडल और एक प्रोजेक्ट के साथ विद्यार्थियों ने जगदलपुर में राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में हिस्सा लिया। इस वर्ष राज्य स्तरीय प्रदर्शनी 15 से 18 अक्टूबर के बीच अंबिकापुर में आयोजित होना प्रस्तावित है जिसके लिए इतनी संख्या में विद्यार्थियों का चयन होना विद्यालय एवं नगर के लिए के लिए गर्व की बात है। प्राचार्य ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी और उन्हे राज्य स्तरीय मॉडल प्रदर्शनी में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


