
कवर्धा: जिला पंचायत कबीरधाम के सामान्य सभा की बैठक में वन विभाग एवं जल संसाधन विभाग के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की गई। सदन में जनहित से जुड़े विषयों को जिला पंचायत सदस्यों द्वारा प्रमुखता से रखा गया। जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान विभागों की समीक्षा करते हुए कई निर्देश दिए गए। वन विभाग के कार्यों की जानकारी देते हुए बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2021-24 में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत कुल 58 कार्य स्वीकृत किए गए थे जिसकी लागत राशि 2 करोड़ 33 लाख 13 हजार रुपए की थी। इन कार्यों में से 10 कार्य निरस्त करते हुए कुछ कार्य वर्तमान में प्रगति पर होना पाया गया।आगे बताया गया कि सभी कार्य विकासखंड बोड़ला लोहारा एवं पड़रिया क्षेत्र के हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 29 कार्य के लिए 2 करोड़ 29 लाख 9 हजार 11 रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई थी तथा वित्तीय वर्ष 2023-24 में 27 कार्य लागत राशि 2 करोड़ 33 लाख 3 हजार 98 रुपए स्वीकृत किया गया है। वर्तमान में कार्य प्रगति में होने की जानकारी विभाग द्वारा दिया गया। सभी प्रगतिरत कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश सीईओ जिला पंचायत संदीप कुमार अग्रवाल द्वारा विभाग को दिए गए।वन विभाग द्वारा आगे वृक्षारोपण की जानकारी देते हुए बताया गया कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत अब तक 120275 पौधों का रोपण किया गया है। महतारी वंदन कार्यक्रम के तहत 119582 पौधे रोपित करने तथा 1700 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 2.50 लाख पौधारोपण करने का पृथक से लक्ष्य रखा गया है। वन महोत्सव के अंतर्गत 215 पौधों का रोपण करने की जानकारी सदन को दिया गया।
बैठक में उपस्थित पुष्पा साहू उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वरी साहू, रामकुमार भट्ट, मुखीराम मरकाम, रामकुमार पटेल, मीना चंद्रवंशी, सरस्वती साहू, अनीता मरकाम अध्यक्ष जनपद पंचायत बोड़ला, समुद्र बाई कुर्रे अध्यक्ष जनपद पंचायत पंडरिया एवं संतोष पटेल प्रतिनिधि सांसद लोकसभा क्षेत्र राजनंदगांव ने अपने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों को सदन में रखा। कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग द्वारा कबीरधाम जिले में कराए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी सदन में रखी गई। जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट द्वारा जिले के सभी बांधों में जल भराव की जानकारी ली गई जिसमें बताया गया कि वर्षा ऋतु अच्छा होने के कारण जिले के सभी बांध भरे हुए हैं। इसी तरह श्री राम कुमार भट्ट द्वारा विभाग अंतर्गत भू-अर्जन प्रकरण लंबित होने का विषय उठाया गया जिस पर विभाग द्वारा इस संबंध में कार्रवाई करने की जानकारी दी गई। जिला पंचायत सदस्य श्री मुखी राम मरकाम द्वारा ग्राम पंचायत छूही में विभाग के कार्यों का भुगतान लंबित होने की जानकारी दी गई। जिस पर समस्या का यथाशीघ्र निराकरण करने का आश्वासन विभाग द्वारा दिया गया। जल संसाधन विभाग द्वारा विभागीय मद एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की कार्य वार जानकारी सदन में सबके सामने रखी गई। जिला पंचायत सदस्य श्री राम कुमार पटेल द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों की आवश्यकताओं पर ध्यान आकर्षित कराया गया। जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है वहां पर तत्काल व्यवस्था करने की मन किया गया।इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।बैठक में सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल ने सभी विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि सामान्य सभा की बैठक में उठाने का विषयो का समय सीमा में निराकरण करते हुए जिला पंचायत सदस्यों को सूचना प्रदान करें। बैठक में जिला पंचायत सदस्यों के साथ जिले के सभी विभागों के जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में दो विषयों पर हुई चर्चा
सुशीला भट्ट की अध्यक्षता में सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि जिले में मरीज को प्रदाय किए जाने वाली सेवाओं का विस्तार लगातार किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न प्रकार के रक्त परीक्षण एक्स-रे सोनोग्राफी डायलिसिस की सुविधा आम जनता को प्राप्त हो रही है।इसी तरह परिवार नियोजन सहित विभिन्न प्रकार के कैंसर की प्रारंभिक जांच की जानकारी दी गई। सर्जिकल ऑपरेशन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि मोतियाबिंद अस्थि रोग सहित अन्य छोटे-बड़े ऑपरेशन विशेषज्ञों डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है।आपातकालीन चिकित्सा ब्लड बैंक सहित विभिन्न अवसरों पर लगाए जाने वाले स्वास्थ्य कैंप की जानकारी रखी गई। जिला पंचायत के त्रैमासिक आय व्यय का प्रतिवेदन लेखाधिकारी द्वारा प्रस्तुत किया गया तथा इसमें विभिन्न स्रोतों से प्राप्त आय एवं व्यय की जानकारी दी गई।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


