
सारंगपुर कला: जिले के बोड़ला ब्लॉक में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगपुर कला में हर्षोल्लास के साथ 78 वी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण एस एम डी सी के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने किया। उसके बाद प्रभात फेरी निकाली गई। सभी बच्चों ने झण्डा गीत गाते हुए नगर भ्रमण किया। फिर सभी स्कूलों के बच्चें एक साथ इकट्ठे होकर उप
स्वास्थ्य केंद्र एवं पंचायत भवन के ध्वजारोहण में शामिल हुए। उसके बाद सभी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की अध्यक्षता भागीरथी चंद्रवंशी एवं मुख्य अतिथि गोकुल चंद्रवंशी (पूर्व जनपद उपाध्यक्ष) एवं संचालन संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता सी पी पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत राजकीय गीत अरपा पैरी के धार के साथ हुआ। इस अवसर पर सभी स्कूल के संस्था प्रमुख एवं एस एम सी के अध्यक्ष एवं भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी स्कूल के बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत और छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर आधारित लोक सांस्कृतिक गीतों की रंगारंग प्रस्तुति दिया गया। अंत में प्राचार्य सी पी चंद्रवंशी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का हृदय से धन्यवाद दिया। फिर पुरस्कार एवं मिष्ठान्न वितरण किया गया।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


