शिक्षा

मूल भूत सुविधाओ से वंचित आत्मानंद स्कूल कटघोरा…

कोरबा:  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कोरबा कटघोरा इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न विषयों पर आत्मानंद विद्यालय कटघोरा के प्राध्यापक से बातचीत की गई यहाँ बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है यहाँ सुविधाओं की कमी बचो को गेम्स नहीं खेलाया जा रहा है , लाइब्रेरी में बेंच नहीं है टॉयलेट उपयोग करने लायक नहीं है एवं टीचर्स छात्र छात्राओं से अच्छा व्यवहार नहीं कर रहे हैं ऐसे अनेक विषयों पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रिंसिपल से बात कर इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया | इसी दौरान एक टीचर ने वहाँ के छात्र को कार्यकर्ताओं के सामने ही थप्पड़ मार दिया जिस पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया और और उनसे तुरंत बच्चे से माफ़ी माँगने का आग्रह भी किया गया परन्तु स्कूल की तरफ़ से उचित कार्रवाई नहीं की गई विद्यार्थी परिषद इसकी घोर निंदा करता है और दो दिन के भीतर इस विषय पर कार्रवाई करने का माँग करता है अन्य था इस विषय को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा

You cannot copy content of this page