कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबोड़लाराजनीतिशिक्षा

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आज इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय पंडरिया में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आज इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय पंडरिया में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य श्री एम.एस. राजपूत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कार्यक्रम अधिकारी श्री बोलाराम धृतलहरे द्वारा की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर की गई। प्राचार्य महोदय ने अपने उद्बोधन में बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में दिए गए उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। NSS अधिकारी श्री बोलाराम धृतलहरे ने विद्यार्थियों को सामाजिक समरसता, समानता एवं शिक्षा के महत्व से अवगत कराया।

 

इस अवसर पर वरिष्ठ स्वयंसेवक बिरेंद्र बघेल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बाबा साहब के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का आव्हान किया। कार्यक्रम में NSS के सभी स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहयोग प्रदान करते हुए आयोजन को सफल बनाया।

 

महाविद्यालय परिवार ने बाबा साहब को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सामाजिक न्याय एवं समरसता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

 

— इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय पंडरिया

You cannot copy content of this page