ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बोड़ला पीताम्बर वर्मा के नेतृत्व में निकाली गई संविधान यात्रा….

बोड़ला: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 14अगस्त को पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी द्वारा संविधान यात्रा निकाला गया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री पीताम्बर वर्मा जी के नेतृत्व में बोड़ला नगर में संविधान यात्रा निकाला गया जिसमें कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता शामिल हुए।
श्री पीताम्बर वर्मा ने बताया बहुत ही अत्यंत हर्ष की बात है कि आज कांग्रेस द्वारा संविधान को याद करते हुए संविधान यात्रा निकाला जा रहा आजादी के बाद देश को चलने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा संविधान का निर्माण किया गया आप सभी को मालूम है कि 26 नवम्बर के 1949 को भारत का संविधान बन कर तैयार हो गया जो हम सब भारतवासी के लिए गर्व का दिन है। ये वह दिन है जब भारत में ऐसी किताब बनकर तैयार हुई जिसने हर भारतीय को समानता का अधिकार दिया, हर भारतीय को खुलकर जीने का अधिकार दिया, हर भारतीय को अपने फैसले खुद लेने का अधिकार दिया। इस संविधान को बनाने के लिए दिन-रात कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, ताकि किसी भी व्यक्ति के अधिकार कहीं छूट ना जाएं। इसपर तमाम तरह से तर्क-वितर्क किए गए। लगभग तीन साल तक इसके हर पहलू पर विचार किया गया। भारत के संविधान को बनाना इतना आसान काम भी नहीं था। क्योंकि भारत विविधताओं का देश है। ऐसे में सभी धर्म, मत, जाति और अलग-अलग विचारों के लोगों को एक साथ लाना बहुत ही मुश्किल काम था।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिवप्रसाद वर्मा, जयचंद वर्मा, मनमोहन अवस्थी,राजेन्द्र चंद्रवंशी रामचरण साहू, विसर्जन ध्रुर्वे, तुलसी पटेल, अर्जुन पटेल,राजेन्द्र साहू, गोरे लाल चंद्रवंशी पवन चंद्रवंशी, राजेश मेरावी, बेदराम साहू,संतोष साहू, परमेश्वर मानिकपुरी, नरेंद्र चंद्रवंशी, सुरेश मरकाम, अमित वर्मा, अश्वनी वर्मा, धनराज वर्मा,रामगोपाल वर्मा, श्याम मेश्राम, भोला ध्रुर्वे,चंद्रिका साहू, अमन वर्मा,मनोज दास उपस्थित रहे…
संविधान यात्रा को सफल बनाने के लिए आप सभी का आभार।
Unable to retrieve new videos from YouTube. Please try again later.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


