
(अभिषेक वर्मा) कवर्धा। राजपूत क्षत्रिय समाज कवर्धा की ओर से आयोजित महाराणा प्रताप जयंती समारोह में आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल हुए. स्पीकर डॉ. सिंह ने महाराणा प्रताप के योगदान और उनके गौरवशाली इतिहास शौर्य का जिक्र किया. वहीं डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि भगवान करे मन में कभी गुरुर ना आए, समाज की सेवा करते मेरी जिंदगी जाए.
समारोह को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप के विषय में जीतना जानो उतना अपने अंदर ऊर्जा का संचार होता है. हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए. नई पीढ़ी को उनके शौर्य गाथा सुनाई बताई जानी चाहिए. उन्होंने इस दौरान अपने राजनीतिक जीवन के शुरुआती संघर्ष को याद करते हुए कहा कि इस समाज और इसी वार्ड के सहयोग से पार्षद से लेकर तीन बार मुख्यमंत्री तक का 40 वर्षों का राजनैतिक सफर बेदाग निकल गया. उन्होंने आयोजन के लिए समाज को बधाई दी.
जयंती समारोह को संबोधित करते उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भगवान करे मन में कभी गुरुर ना आए, समाज की सेवा करते मेरी जिंदगी जाए. डिप्टी सीएम शर्मा ने स्थानीय क्षत्रिय समाज की ओर से प्रस्तुत सभी मांग पत्रों को स्वीकार करते हुए और सभी मांगों के लिए अपनी हामी देते हुए कहा कि यह समाज सनातनी परंपरा और मान बिंदुओं के लिए प्राण लगा देने वाला समाज है. जब जब भी सनातनी समाज में कोई परेशानी होती है, तब तब इस समाज के नौजवान महाराणा प्रताप को याद करते हुए समाज की सेवा में उपस्थित हो जाते हैं.
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


