कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबोड़लाराजनीति

ग्राम सूरजपुरा में कलार समाज की बैठक संपन्न, सामाजिक संगठन को मजबूत बनाने नवीन पदाधिकारियों का चयन

कबीरधाम। ग्राम सूरजपुरा में कलार समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं महिला सदस्यों की उपस्थिति में सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती एवं समाज के विकास को लेकर चर्चा की गई।

जिला अध्यक्ष श्री रूपेंद्र जायसवाल जी के निर्देशानुसार जिला उपाध्यक्ष श्री गजेंद्र जायसवाल एवं कवर्धा परिक्षेत्र अध्यक्ष भरत लाल कवर्धा परिक्षेत्र महामंत्री दिनेश जायसवाल कवर्धा परिक्षेत्र सह कोषाध्यक्ष मनोज जायसवाल जी क्षेत्र उपाध्यक्ष श्री उत्तम जायसवाल के नेतृत्व में सर्वसम्मति से नवीन पदाधिकारियों का चयन किया गया।

जिसमें ग्राम प्रमुख के रूप में श्री सुशील जायसवाल व नरोत्तम जायसवाल,युवा प्रमुख के रूप में श्री रामकुमार जायसवाल एवं महिला प्रमुख के रूप में श्रीमती चुन्नी जायसवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में उपस्थित समाजजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी पदाधिकारी समाज को संगठित करने, सामाजिक समरसता बढ़ाने तथा समाज के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।

बैठक में समाज की एकजुटता और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

You cannot copy content of this page