कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबोड़लाराजनीति

मोहन चंद्रवंशी बने युवा मोर्चा बोड़ला मंडल के उपाध्यक्ष, समर्थकों में खुशी की लहर

कबीरधाम। भारतीय जनता युवा मोर्चा में संगठनात्मक जिम्मेदारी मिलने पर मोहन चंद्रवंशी को युवा मोर्चा बोड़ला मंडल का उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्र के युवाओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

मोहन चंद्रवंशी को नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। समर्थकों ने विश्वास जताया कि वे संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं को जोड़ने तथा पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

 

इस नियुक्ति को लेकर उनके शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई दी है।

You cannot copy content of this page