
बोड़ला, 21 नवंबर 2026: शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय, बोड़ला में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (नगर इकाई बोड़ला) के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘मिशन साहसी’ का शनिवार (21 नवंबर) को सफलतापूर्वक समापन हुआ। 19 से 21 नवंबर तक प्रतिदिन प्रातः 8:30 से 9:30 बजे तक चले इस शिविर में छात्राओं को आत्मरक्षा और सशक्तिकरण के गुर सिखाए गए।

कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एवं सहायक प्राध्यापक (हिंदी) श्री सनत देवांगन, मुख्य प्रशिक्षक (ट्रेनर) सुश्री प्रीति आडिले, अतिथि व्याख्याता (जंतु विज्ञान) अन्नपूर्णा शर्मा तथा अभाविप नगर सहमंत्री सुश्री कविता साहू के कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया था।

तीन दिनों तक चले इस प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक सुश्री प्रीति आडिले द्वारा छात्राओं को निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया:

• आत्मरक्षा के दांव-पेंच: बिना किसी हथियार के हमलावर से खुद को बचाने के तरीके, जैसे पंच मारना, किक चलाना और पकड़ छुड़ाने (ग्रिप रिलीज) की तकनीक।
• मार्शल आर्ट्स और कराटे की बुनियादी ट्रेनिंग जूडो, कराटे और ताइक्वांडो के आसान और असरदार मूव्स, जो अचानक हुए हमले में काम आ सकें।
• *रोजमर्रा की चीजों का हथियार के रूप में उपयोग*: मुश्किल समय में अपने पास मौजूद सामान्य वस्तुओं जैसे दुपट्टा, पेन, चाबी का गुच्छा, हेयरपिन, पानी की बोतल या बैग को आत्मरक्षा के लिए इस्तेमाल करने के तरीके।
इस अवसर पर अभाविप के नगर मंत्री ईश्वर वर्मा ने कहा कि आज के समय में छात्राओं का शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है। ‘मिशन साहसी’ केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि छात्राओं के भीतर छिपे डर को समाप्त कर उनमें आत्मविश्वास जगाने का एक महाअभियान है। उन्होंने आगे कहा कि इस अभियान के माध्यम से नगर के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों की छात्राओं को विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा आत्मरक्षा (Self-Defense) के व्यावहारिक गुर सिखाए जाएंगे, ताकि वे किसी भी विषम परिस्थिति का डटकर सामना कर सकें।
• * *मानसिक मजबूती और सतर्कता*: किसी भी आपातकालीन स्थिति में घबराने के बजाय शांत रहकर तुरंत सही निर्णय लेना और आसपास के माहौल के प्रति सजग रहना।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रभारी प्राचार्य श्री सनत देवांगन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास जगाने और उन्हें किसी भी विपरीत परिस्थिति का डटकर सामना करने के लिए तैयार करने में अत्यंत सहायक हैं।
इस अवसर पर अभाविप नगर इकाई बोड़ला के नगर मंत्री ईश्वर वर्मा, वेदांत चौहान, निकिता चन्द्रवंशी,,श्री राकेश कुमार गौतम, श्री योगेश ध्रुव एवं महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण, अभाविप के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।


