कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबोड़लाराजनीतिलोहारा

भावना बोहरा के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर वनांचल ग्राम कमराखोल में बच्चों को बांटी अध्ययन सामग्री

कवर्धा। पंडरिया विधानसभा की विधायक भावना बोहरा के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर वनांचल क्षेत्र के ग्राम कमराखोल में सेवा एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों को पहाड़ा, कॉपी, पेन सहित विभिन्न अध्ययन सामग्री वितरित की गई। वहीं उपस्थित ग्रामीणों को बिस्किट और चॉकलेट प्रदान कर विधायक भावना बोहरा को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में भाजयुमो जिला महामंत्री कबीरधाम एवं सभापति जनपद पंचायत पंडरिया थानेश्वर जायसवाल, जिला महामंत्री अजजा मोर्चा कबीरधाम एवं जनपद पंचायत सदस्य राजकुमार नेताम तथा ग्राम पंचायत लोखान के सरपंच अभय मेरावी सहित अन्य ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अध्ययन सामग्री वितरित की गई। वहीं ग्रामीणों के साथ जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर खुशियां साझा की गईं।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने विधायक भावना बोहरा के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।

You cannot copy content of this page