
बद्दो। ग्राम पंचायत बद्दो में आज पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत बोडला के सीईओ योगेश वर्मा, जनपद पीओ भास्कर, सरपंच दिनेश छेदावी जी, उपसरपंच अमन वर्मा जी सहित पंचगण, ग्राम के नन्हे बच्चे एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लगाए गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया।

उपसरपंच अमन वर्मा ने कहा कि “हरियाली हमारे ग्राम के स्वस्थ और सुंदर भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। पेड़ केवल पर्यावरण को स्वच्छ रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन और प्रकृति की सुरक्षा का आधार हैं। हमें पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी होगी।”

उन्होंने ग्रामवासियों एवं विशेषकर बच्चों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
कार्यक्रम में पंच सियाराम बंजारे, बलराम यादव, नंदनी वर्मा, सोनकुवर वर्मा, इंद्राणी पटेल, फुलेश्वरी मरकाम, सहित ग्राम के नन्हे बच्चे एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।


