कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पांडातराईपिपरियाबोड़लामनोरंजनराजनीति

गांव की स्वच्छता के लिए आगे आया युवा मुट्ठी, युवाओं ने श्रमदान से दिया जनभागीदारी का संदेश

नेऊरगांव खुर्द।

“स्वच्छ गांव–सुंदर गांव–स्वस्थ गांव” की परिकल्पना को धरातल पर साकार करने की दिशा में युवा मुट्ठी द्वारा एक सराहनीय एवं प्रेरणादायी पहल की गई। युवा मुट्ठी के कुशल नेतृत्व में संगठन के सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों एवं उत्साही साथियों ने रविवार को गांव के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर स्वयं श्रमदान किया।

अभियान की शुरुआत गांव के मुख्य तालाब स्थित स्नान घाट से हुई, जहां युवाओं ने घाट एवं आसपास के क्षेत्र में फैली गंदगी और कचरे की सफाई की। इसके बाद भारत माता स्मारक स्थल के सामने के प्रांगण, मंदिर परिसर के पीछे के हिस्से, पंचायत भवन के सामने का परिसर तथा गांव की मुख्य नालियों की भी सफाई की गई।

स्वच्छता अभियान के दौरान युवाओं ने केवल गंदगी हटाने का कार्य नहीं किया, बल्कि ग्रामीणों को यह संदेश भी दिया कि सार्वजनिक स्थान किसी एक व्यक्ति के नहीं, बल्कि पूरे गांव की साझा जिम्मेदारी हैं। यदि प्रत्येक नागरिक अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प ले…

युवा मुट्ठी संगठन

You cannot copy content of this page