कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़पंडरियापांडातराईबोड़लाराजनीतिशिक्षा

शिक्षा गुणवत्ता पर सार्थक मंथन — सारंगपुरकला स्कूल में पालक-शिक्षक बैठक संपन्न

कबीरधाम/बोड़ला।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगपुरकला में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार और आगामी बोर्ड परीक्षा 2025 में शत-प्रतिशत परिणाम लाने के उद्देश्य से पालक-शिक्षक मंथन का आयोजन किया गया। यह बैठक 14 अक्टूबर 2025 को ग्राम के वरिष्ठ नागरिक गोकुल चंद्रवंशी एवं ग्राम पटेल भागीरथी चंद्रवंशी के आतिथ्य में संपन्न हुई।

कार्यक्रम में 190 से अधिक पालकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों की शिक्षा और अनुशासन के प्रति अपने विचार साझा किए। ग्राम पटेल भागीरथी चंद्रवंशी ने अपने छात्र जीवन को याद करते हुए कहा —

 

> “पहले के समय में गुरुजी का सम्मान सबसे ऊपर होता था, और अभिभावक भी बच्चों के अनुशासन पर सख्ती से ध्यान देते थे। आज बच्चों की गलती पर माता-पिता उनका पक्ष लेकर स्कूल पहुंच जाते हैं, जिससे बच्चे बिगड़ते हैं।”

 

 

 

विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सी.पी. चंद्रवंशी ने कहा कि ग्राम के वरिष्ठजनों के प्रेरक विचारों से अभिभावकों में शिक्षा के प्रति नई चेतना जागृत हो रही है। उन्होंने कहा —

 

> “पालक, बालक, शिक्षक और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से हमारा विद्यालय निरंतर बेहतर परिणाम दे रहा है। इस वर्ष भी सभी के सामूहिक प्रयास से हम शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त करेंगे।”

 

 

 

बैठक में उपस्थित सभी पालकों ने बच्चों की पढ़ाई में घर से सहयोग करने का संकल्प लिया। कक्षा शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के त्रैमासिक परीक्षा परिणाम की समीक्षा करते हुए सुधार की दिशा तय की।

कार्यक्रम में विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

You cannot copy content of this page