
पिपरिया क्षेत्र में स्थित 25 वर्षों से संचालित ग्राम मोहगांव के इंग्लिश एवं हिंदी मीडियम स्कूल श्री गुरुकुलम विवेकानंद पब्लिक स्कूल मोहगांव में दिनांक 19 दिसंबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे से लेकर के 12:00 के मध्य पहली बार पालक और शिक्षकों का प्रशिक्षण एक साथ होने जा रहा है जिसमें ट्रेनर के रूप में मोहगांव पिपरिया से लगभग 700 किलोमीटर दूर झारखंड के शैलेश कुमार जिनका झारखंड में अपना स्वयं का 20 से भी ज्यादा स्कूल्स के ब्रांच को संचालित कर रहे है और देश के कई राज्यों के स्कूलों को ट्रेनिंग प्रदान कर चुके है उनके द्वारा स्पेशल प्रशिक्षण और सिस्टम श्री गुरुकुलम विवेकानंद पब्लिक स्कूल मोहगांव के पालक,बालक और शिक्षकों सहित मैनेजमेंट को समझाएंगे और सिखाएंगे|

इस प्रशिक्षण में सभी पालकों को आमंत्रित किया गया है जिससे वे अपने शिशु की समस्याओं का समाधान सीधे ट्रेनर से पूछ सकेंगे
जैसे उनके बच्चे मोबाइल ज्यादा देखते है , उनकी बातें नहीं मानते ,पढ़ाई नहीं करते ,गाली देते है ,एक दूसरे से लड़ाई करते है , बच्चे बड़े हो गए है और उनको बेसिक्स नहीं आती पहले पढ़ रहे स्कूल में पढ़ाई नहीं कराई गई उसे कैसे3 कवर किया जावे , बच्चे का हैंडराइटिंग कैसे सुधरेंगे , कॉपी कैसे कंप्लीट होंगे , बच्चे का करियर की प्लानिंग क्या है , पालक अपने बच्चे के प्रति कितना सजग है , स्कूल अपने बच्चों के प्रति कितना सक्रिय है ,स्कूल का टीचिंग मैथड और सिस्टम जो कि प्रशंसनीय है को कैसे पालक समझेंगे और को ऑपरेट कर सहयोग कर आदि आदि प्रश्नों के जवाब दिए जाएंगे
श्री गुरुकुलम विवेकानंद पब्लिक स्कूल मोहगांव अपने बच्चों को सफल बनाने तथा उनकी करियर में सफलता प्राप्ति के लिए दृढ़ संकल्पित है जिसके परिणाम स्वरूप विद्यालय से कई सफल विद्यार्थियों ने पढ़ाई कर आगे की क्लासेज के लिए निकले है
उसी संदर्भ में यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित है अन्य विद्यालय के इच्छुक पालक भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित है








