
कवर्धा। स्वामी करपात्री जी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कवर्धा में 17 सितंबर 2026 को जोन स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का विषय “भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 में संभावनाएं एवं चुनौतियां” रखा गया, जिसमें कवर्धा एवं बेमेतरा जिले के चयनित प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में बेमेतरा जिले से कु. वंशिका सुराना एवं भूमि साहू तथा कवर्धा जिले से खुशबू साहू एवं चित्रलेखा मानिकपुरी ने विषय पर अपनी प्रस्तुति दी। नन्हे बाल वैज्ञानिकों ने भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 को लेकर अपनी सोच, संभावनाओं और चुनौतियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
जोन स्तरीय प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसुमघटा की चित्रलेखा मानिकपुरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सेजेस देवकर की वंशिका सुराना ने द्वितीय स्थान हासिल किया। दोनों प्रतिभागियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार के लिए किया गया है।

कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन प्रभारी श्री बी.आर. लहरें के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्राचार्य श्री डी.एस. जोशी, वरिष्ठ व्याख्याता श्री दिलीप क्षत्रिय एवं श्री अश्विनी सोनी उपस्थित रहे।
वहीं निर्णायक मंडल में श्री वजन राम साहू, श्री विवेक श्रीवास्तव एवं श्री तुषार सिंह राजपूत शामिल रहे। विद्यालय के शिक्षकगण श्रीराम शरण जायसवाल, श्रीमती लक्ष्मी चंद्रवंशी, श्रीमती सरिता चंद्रवंशी एवं श्रीमती परमजीत कौर भी कार्यक्रम के अंतिम समय तक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य श्री डी.एस. जोशी, श्री दिलीप क्षत्रिय एवं श्री अश्विनी सोनी ने विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति रुचि बनाए रखने और वैज्ञानिक सोच को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


