कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईबोड़लाराजनीतिशिक्षा

छत्तीसगढ़ का बजट अन्त्योदय के संकल्प से सिद्धि की यात्रा को नई गति देगा : नंदराज उइके

कवर्धा

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी द्वारा डबल इंजन भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल का बजट प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर भाजपा अजजा मोर्चा के जिला महामंत्री नंदराज उइके ने बजट की सराहना करते हुए इसे अन्त्योदय के संकल्प से सिद्धि की यात्रा को नई गति देने वाला ऐतिहासिक बजट बताया।

नंदराज उइके ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट “समृद्ध किसान, सशक्त युवा, सुरक्षित महिला और विकसित छत्तीसगढ़” के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। यह बजट छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की विकास यात्रा को एक नई दिशा एवं गति देने वाला सिद्ध होगा।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष बजट की मूल थीम संकल्प (SANKALP) रखी गई है, जिसमें S-समावेशी विकास, A-अधोसंरचना, N-निवेश, K-कुशल मानव संसाधन, A-अंत्योदय, L-लाइवलीहुड और P-पॉलिसी से परिणाम तक का स्पष्ट रोडमैप शामिल है। बजट में महिला, युवा, किसान और मध्यमवर्ग के हितों के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं अधोसंरचना के विकास पर विशेष फोकस किया गया है।

नंदराज उइके ने कहा कि विशेष रूप से बस्तर, सरगुजा एवं आदिवासी बहुल क्षेत्रों के विकास, पर्यटन विस्तार और स्थानीय निवासियों के सशक्तिकरण हेतु किए गए प्रावधान प्रदेश के संतुलित विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।

उन्होंने कहा कि कृषि एवं ग्रामीण विकास के लिए किए गए प्रावधान किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएंगे, वहीं अधोसंरचना, सड़कों, सिंचाई, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक निवेश से प्रदेश को नई विकास गति मिलेगी।

युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान करने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने तथा स्टार्टअप और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह बजट सामाजिक न्याय, सुशासन और पारदर्शिता के सिद्धांतों पर आधारित है तथा प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने का मजबूत संकल्प दर्शाता है।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page