कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाराजनीतिलोहारा

यादव समाज पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ कोतवाली में सौंपा ज्ञापन, एफआईआर की मांग

कवर्धा। सर्व युवा यादव समाज युवा प्रकोष्ठ जिला कबीरधाम के प्रतिनिधिमंडल ने यादव समाज के संबंध में सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कवर्धा कोतवाली थाना में ज्ञापन सौंपा।

समाज की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि कवर्धा में लंबे समय से सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपरा के रूप में यादव समाज द्वारा गोविंदा उत्सव का आयोजन किया जाता है। इसी पारंपरिक आयोजन को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ युवकों द्वारा यादव समाज के प्रति कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी, गाली-गलौज एवं भ्रामक वीडियो प्रसारित किए गए हैं। समाज का आरोप है कि इससे सामाजिक भावनाएं आहत हुई हैं और समाज की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।

ज्ञापन में संबंधित सोशल मीडिया वीडियो की जांच कर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तथा न्यायोचित एवं कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

 

यादव समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी सामाजिक परंपरा या समाज के संबंध में बिना तथ्य के आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करना उचित नहीं है। समाज ने स्पष्ट किया कि यादव समाज के खिलाफ किसी भी प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी, गाली-गलौज अथवा भ्रामक प्रचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

इस दौरान समाज के युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की।

You cannot copy content of this page