कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबोड़लाराजनीति

किसानों की 8 सूत्रीय मांगों को लेकर समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ ने तहसीलदार कुंडा को सौंपा ज्ञापन

कुंडा: समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ ब्लॉक इकाई कुंडा-पंडरिया के तत्वावधान में आज क्षेत्र के किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं एवं मांगों को लेकर तहसीलदार कुंडा को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने प्रशासन के समक्ष किसानों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग रखी।

ज्ञापन में गन्ने की फसल को कृषक उन्नति योजना में शामिल कर गन्ना उत्पादक किसानों को योजना का लाभ देने, गन्ने का बोनस ₹100 प्रति क्विंटल करने, धान के MSP का किसानों को पूरा लाभ देने, बिजली बिल में हो रही मनमानी वसूली पर नियंत्रण करने, गन्ने का उचित मूल्य कम से कम ₹600 प्रति क्विंटल निर्धारित करने, दमापुर-कुंडा-महली-नानापुरी-पंडम मार्ग का तत्काल निर्माण एवं मरम्मत कराने, शासकीय गोचर भूमि का डिजिटल सर्वे कराने तथा किसानों के ऋण पुस्तिका, बी-1, नक्शा, खसरा, पर्ची, बटांकन एवं फावती संबंधी कार्य पटवारी के माध्यम से निःशुल्क कराने जैसी प्रमुख मांगें रखी गईं।

संगठन ने कहा कि किसान लगातार अपनी समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष रखते आ रहे हैं, लेकिन कई समस्याओं का अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। किसानों की आर्थिक स्थिति एवं क्षेत्र की समस्याओं को देखते हुए इन मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में रहे उपस्थित

इस अवसर पर पंडरिया ब्लॉक अध्यक्ष रंजीत साहू जी, कुंडा तहसील अध्यक्ष सुभाष चंद्राकर जी, मंत्री टेक सिंह खांडे जी, सोनू चंद्राकर जी, रामू साहू जी, तोरत साहू जी, विश्राम सिंह जी, बाबूराम जी, राजकुमार चंद्राकर जी, शिवकुमार जी, दीनू पांडे जी, सहदेव चंद्राकर जी एवं नीतीश चंद्राकर जी सहित बड़ी संख्या में समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ के कार्यकर्ता एवं ज्येष्ठ-श्रेष्ठ किसान बंधु उपस्थित रहे।

संगठन ने प्रशासन से मांग की कि ज्ञापन में उल्लेखित सभी मांगों पर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। किसानों के हितों से जुड़े इन मुद्दों पर संगठन आगे भी पूरी मजबूती के साथ अपनी आवाज उठाता रहेगा।

You cannot copy content of this page