कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़

मीतान फाउंडेशन द्वारा छात्राओं को निःशुल्क पैड वितरण

कबीरधाम: मीतान फाउंडेशन छत्तीसगढ़ एवं मीतान युवा मोर्चा के प्रतिनिधियों ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगपुरकला (विकासखंड-बोड़ला, जिला कबीरधाम) में छात्राओं को निःशुल्क सैनेटरी पैड वितरित किए।

इस अवसर पर फाउंडेशन के प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, सुमंत चंद्रवंशी, दुर्गेश यादव, राजेंद्र साहू, धनंजय चंद्रवंशी, ओंकार यादव, लाखन चौहान, संजय सिंह चौहान, जगन्नाथ चंद्रवंशी और गोलू निषाद उपस्थित रहे।

 

विद्यालय की प्रार्थना सभा में आयोजित कार्यक्रम में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों की उपस्थिति में यह वितरण किया गया। संस्था के प्राचार्य ने मीतान फाउंडेशन के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि— “यह पहल छात्राओं की सुविधा व स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी है।”

You cannot copy content of this page