
पंडरिया विधानसभा की विधायक भावना बोहरा के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को क्षेत्र में उत्साह, आत्मीयता और जनस्नेह का अभूतपूर्व वातावरण देखने को मिला। सुबह से ही पंडरिया विधानसभा सहित कबीरधाम जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, युवा, महिलाएं, वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे। ग्राम रणवीरपुर में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 10000 से अधिक लोगों की सहभागिता ने जन्मदिन समारोह को जनआशीर्वाद के एक बड़े उत्सव में बदल दिया।

जन्मदिन के अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने टीम हरीतिमा व भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ कवर्धा में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके पश्चात उन्होंने माँ महामाया, बुढ़ा महादेव एवं खेड़ापति हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, प्रदेशवासियों के स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन तथा पंडरिया विधानसभा की उन्नति की कामना की। उन्होंने कवर्धा स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वरिष्ठजनों के साथ समय बिताया, उनका कुशलक्षेम जाना और फल वितरित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद रणवीरपुर जाते समय कबीरधाम जिला भाजपा कार्यालय, उड़ियाखुर्द, सहसपुर लोहारा, सिल्हाटी मोड़, विचारपुर, सिंगारपुर, रणजीतपुर, जमुनिया सहित विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने आत्मीय स्वागत किया। सिल्हाटी चौक, सिंगारपुर, रंजीतपुर एवं जमुनिया में भी बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने विधायक भावना बोहरा का स्वागत कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उनके गृह ग्राम रणवीरपुर में आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों ने पुरे उत्साह के साथ अपनी विधायक भावना बोहरा को बधाई, शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में जमकर झूमते नजर आए। इस दौरान भावना बोहरा ने ग्राम सेमरहा के अपने बच्चों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने क्षेत्रवासियों, पार्टी संगठन एवं कार्यकर्ताओं, वरिष्ठजनों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंडरिया विधानसभा की जनता ने जिस आत्मीयता, स्नेह और विश्वास के साथ उनके जन्मदिन को जनउत्सव में बदल दिया, वह उनके लिए जीवन का अत्यंत भावुक और अविस्मरणीय क्षण है। उन्होंने कहा, “मेरे जन्मदिन पर मिले हजारों लोगों के आशीर्वाद और शुभकामनाओं ने मुझे भावुक कर दिया है। यह स्नेह मेरे लिए किसी उपहार से कहीं अधिक है। यह मुझे याद दिलाता है कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में मेरी सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता के विश्वास पर खरा उतरना और उनके सुख-दुख में निरंतर साथ खड़ा रहना है। पंडरिया की जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी और उनकी सेवा मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

भावना बोहरा ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में मिले दायित्व को मैनें हमेशा सेवा के अवसर के रूप में देखा है। बेटियों की शिक्षा के लिए 10 निःशुल्क बस सेवा, बेहतर स्वास्थ्य के लिए 8 निःशुल्क एम्बुलेंस एवं मोबाइल हेल्थ पैथ लैब, युवाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग, भावना दीदी की साइंस पाठशाला, महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े प्रयास, जनसुविधाओं के विस्तार, वनांचल क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं से लेकर नगर और हार गाँव तक जनता की सुविधोना उर विकास कार्यों को निरंतर गति देने के लिए हमारा प्रयास निरन्तर जारी है। यह प्रयास केवल हमारा नहीं बल्कि पंडरिया विधानसभा के मेरे पूरे परिवारजनों का साझा प्रयास है। आप सभी के सुझाव,सहयोग, मार्गदर्शन और विश्वास ने मुझे इन सभी कार्यों को करने की शक्ति दी है।

विगत वर्षों में पंडरिया विधानसभा में लगभग 1200 करोड़ एक विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं जिनमें से कुछ पूर्ण हो चुके और कुछ प्रगतिरत हैं जिन्हें भी जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। सुतियापाट जलाशय के नहर व पाइप लाइन विस्तार, हरिनाला पुल निर्माण, पंडरिया एवं पांडातराई बाईपास, 250 सीटर नालंदा परिसर एवं ऑडिटोरियम, व्यावसायिक परिसर, चौक चौराहों का सौन्दर्यीकरण, और पूरे विधानसभा में सड़कों का आज जाल बिछ रहा है उसका पूरा श्रेय पंडरिया विधानसभा की जनता और डबल इंजन भाजपा सरकार को जाता है। किसानों के हित एवं स्वच्छ पेयजल हेतु 300 करोड़ से अधिक के सिंचाई परियोजना व जल आवर्धन परियोजनाएं अपना आकार ले रहीं हैं। वनंचाल एवं दूरस्थ व आदिवासी क्षेत्रों में 100 किलोमीटर से अधिक की सड़कों का विस्तार, पेयजल आपूर्ति के लिए टैंकर व बोर खनन, विद्युत् विहीन गाँव तक बिजली आपूर्ति, आदिवासी परिवारों को 3500 आवास जैसी सुविधाएँ मिली है और लगातार विकास एवं अधोसंरचना निर्माण के कार्य आज पंडरिया विधानसभा को पुरे प्रदेश में एक नई पहचान व आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित कर रहा है।

भावना बोहरा ने कहा कि विधानसभा में पंडरिया एवं छत्तीसगढ़ से जुड़े जनहित के विषयों को मजबूती से उठाना हो या जनता की समस्याओं के समाधान के लिए “भावना सेवा सुविधा केंद्र” के माध्यम से लोगों तक पहुंचना, हर प्रयास के केंद्र में पंडरिया की जनता और उनकी आवश्यकताएं रही हैं। पिछले वर्षों में जनसेवा के दौरान अनेक चुनौतियां आईं और उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। “हर चुनौती ने मुझे और मजबूत बनाया, हर अनुभव ने मुझे बेहतर तरीके से जनता की सेवा करना सिखाया और हर बार पंडरिया की जनता के विश्वास ने मुझे आगे बढ़ने का साहस दिया। हाल ही में माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदे तक 151 किलोमीटर की कांवड़ पदयात्रा को पुरे विधानसभा की जनता ने अपना स्नेह दिया आने वाले समय में इन्हीं अनुभवों से सीख लेकर मैं और अधिक ऊर्जा एवं समर्पण के साथ कार्य करूंगी। उन्होंने कहा कि विकास केवल योजनाओं और निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि हर व्यक्ति तक अवसर, सुविधा और सम्मान पहुंचाना ही वास्तविक विकास है। पंडरिया विधानसभा को शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के अवसर, सड़क, सिंचाई, अधोसंरचना और जनसुविधाओं के क्षेत्र में और आगे ले जाना उनकी प्राथमिकता है।
भावना बोहरा ने जन्मदिन पर प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से शुभकामनाएं देने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश एवं जिला संगठन के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मंडल एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, युवाओं, मातृशक्ति, वरिष्ठजनों तथा पंडरिया विधानसभा के प्रत्येक नागरिक के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, आपका आशीर्वाद मेरे लिए केवल आज की खुशी नहीं, बल्कि आने वाले कल की जिम्मेदारी है। आपका विश्वास मेरी ऊर्जा है और आपकी अपेक्षाएं मेरा संकल्प। मुझे विश्वास है कि इसी स्नेह, सहयोग और मार्गदर्शन के साथ हम सब मिलकर एक समृद्ध, विकसित और आत्मनिर्भर पंडरिया के संकल्प को साकार करेंगे।


