कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईराजनीति

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बोड़ला नगर की नवीन कार्यकारिणी घोषित, ईश्वर वर्मा बने नगर मंत्री

बोड़ला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) बोड़ला नगर इकाई की नवीन नगर कार्यकारिणी की घोषणा आज उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम में धर्म जागरण मंच कबीरधाम के संयोजक श्री राजकुमार यादव जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं परिषद वक्ता गजाधर वर्मा एवं जिला संयोजक मानस मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री राजकुमार यादव जी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन केवल शिक्षा प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व को समझने का महत्वपूर्ण समय है। विद्यार्थी परिषद युवाओं में राष्ट्रभक्ति, संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता समाज एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

परिषद वक्ता गजाधर वर्मा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का कार्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि आज बोड़ला नगर की नई कार्यकारिणी को नई जिम्मेदारी मिली है और यह जिम्मेदारी केवल पद नहीं, बल्कि सेवा, संघर्ष और संगठन के प्रति समर्पण का संकल्प है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव छात्रहित, राष्ट्रहित और समाजहित के विषयों को लेकर मजबूती से खड़ी रही है और आगे भी विद्यार्थियों की आवाज को बुलंद करती रहेगी।

जिला संयोजक मानस मिश्रा ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में होती है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बोड़ला नगर में विद्यार्थी परिषद के कार्यों को प्रत्येक महाविद्यालय एवं विद्यालय तक पहुंचाने तथा विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाई जाए।

बोड़ला नगर की नवीन कार्यकारिणी

नगर अध्यक्ष – भूधर चन्द्रवंशी

नगर मंत्री – ईश्वर वर्मा

नगर सह मंत्री – कविता साहू, मनोज यादव एवं अमित सत्यवंशी

SFD प्रमुख – कुलदीप पटेल

SFS प्रमुख – अमर वर्मा

महाविद्यालय छात्रा प्रमुख – निशु निर्मलकर

कला मंच RKM संयोजक – निकिता चंद्रवंशी

RKM सह संयोजक – दिव्या साहू

खेलो भारत प्रमुख – देवराज पटेल

नगर कार्यकारिणी सदस्य – कल्पना साहू, करुणा, भगवती मरकाम, भगवती एवं रवीना।

नई जिम्मेदारी, नया संकल्प

नवनियुक्त नगर मंत्री ईश्वर वर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि बोड़ला नगर में संगठन को और मजबूत करते हुए विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा छात्रहित, समाजहित और राष्ट्रहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि, परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी से संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण रहा और सभी ने विद्यार्थी परिषद के विचार एवं कार्य को बोड़ला नगर के प्रत्येक विद्यार्थी तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page