कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाभक्तिराजनीति

सेतगंगा धाम से नानापूरी के लिए निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, 3 अगस्त को होगा आयोजन

कबीरधाम। सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर 3 अगस्त 2026 को माँ नर्मदा उद्गम सेतगंगा धाम से नानापूरी धाम तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। इस धार्मिक आयोजन को लेकर शिवभक्तों में उत्साह है।

कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु माँ नर्मदा का पवित्र जल लेकर नानापूरी धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। नानापूरी धाम पहुंचने के बाद भगवान भोलेनाथ का पवित्र जल से जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके साथ ही पूजा-अर्चना और महाआरती का आयोजन भी होगा।

आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। आयोजकों का कहना है कि यह यात्रा धर्म, आस्था और सनातन संस्कृति से जुड़ा पावन आयोजन है, जिसमें शिवभक्तों की सहभागिता इसे और भव्य बनाएगी।

जिला पंचायत सदस्य अन्नपूर्णा रामगोपाल चंद्राकर ने क्षेत्र के शिवभक्तों और श्रद्धालुओं से कांवड़ यात्रा में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

You cannot copy content of this page