कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईबोड़लाराजनीतिलोहाराशिक्षा

उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई गौरमाटी

शासकीय हाई स्कूल गौरमाटी, विकासखण्ड स./लोहारा में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए कक्षा 9वीं द्वारा परीक्षा पूर्व शुभकामना एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के तैल चित्र के पूजन-अर्चन एवं वंदना के साथ हुआ।

इसके पश्चात कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों ने विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों का गुलाल व पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। स्वागत भाषण कक्षा 9वीं की छात्राएँ कु. श्रेया शुक्ला एवं कु. प्राची साहू ने दिया।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों कु. प्रतीक्षा राजपूत, तोमेंश्वरी साहू, चांदनी नेताम, नमन साहू, विवेक जांगड़े एवं पीयूष साहू ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यालय में बिताए गए यादगार पलों को स्मरण किया।

इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य कृष्ण कुमार वर्मा, व्याख्याता श्रीमती सरोज बाला बनाफर, दिनेश सोनी, एस. कुमार मिर्चे, जयप्रकाश साहू, कीर्तन शुक्ला, मनीष वर्मा एवं अंकित साहू ने आशीर्वचन देते हुए विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। प्राचार्य कृष्ण कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए अच्छे अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपयोगी टिप्स भी दिए।

कार्यक्रम में कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 10वीं के सभी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह के रूप में पेन एवं फाइल भेंट की गई। वहीं विद्यालय परिवार की ओर से समस्त विद्यार्थियों को स्नेह भोज में पूड़ी, हलवा एवं छोले परोसे गए।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page