कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईबोड़लाराजनीति

बोड़ला महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग ने बैगा टोला में किया चप्पल वितरण कार्यक्रम

कवर्धा/बोड़ला। शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय, बोड़ला के समाजशास्त्र विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के वंचित समुदायों के बीच सामाजिक सेवा और जनजागरण के उद्देश्य से “चप्पल (चरण पादुका) वितरण कार्यक्रम” आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनजातीय बच्चों और महिलाओं को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराना तथा विद्यार्थियों में संवेदनशीलता, सहयोग और सेवा भावना को बढ़ावा देना रहा।

यह कार्यक्रम बैगा टोला में आयोजित किया गया, जहां समाजशास्त्र विभाग के स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं ने स्थानीय बैगा जनजाति के बच्चों और परिवारों को चप्पलों का वितरण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीण जीवन, सामाजिक संरचना और जनजातीय संस्कृति का प्रत्यक्ष अध्ययन भी किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य उमेश कुमार पाठक, आईक्यूएसी प्रभारी सनत कुमार देवांगन, विभागाध्यक्ष राकेश कुमार गौतम, अतिथि प्राध्यापक पुखराज भारद्वाज सहित समाजशास्त्र विभाग के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने जनजातीय समुदाय के साथ संवाद स्थापित कर सहयोग और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

प्राचार्य उमेश कुमार पाठक ने विद्यार्थियों को समाज के प्रति सेवा भावना और संवेदनशीलता बनाए रखने की प्रेरणा दी। आईक्यूएसी प्रभारी सनत कुमार देवांगन ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को व्यवहारिक समाजशास्त्र की समझ प्रदान करते हैं। विभागाध्यक्ष राकेश कुमार गौतम ने विद्यार्थियों को सेवाभाव के माध्यम से उत्कृष्ट नागरिक बनने का संदेश दिया। वहीं अतिथि प्राध्यापक पुखराज भारद्वाज ने ग्रामीण अध्ययन को जीवन से जोड़कर सीखने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और स्थानीय समुदाय ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना की। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी समाजशास्त्र विभाग द्वारा भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। विभाग भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जागरूकता और सहयोग की भावना को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page