
बोड़ला: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) बोड़ला इकाई द्वारा राष्ट्र प्रथम अभियान के अंतर्गत नगर के सम्मानित जनों व युवाओं के साथ 1001 फीट के विशाल तिरंगे के साथ “विशाल तिरंगा यात्रा” का गौरवशाली प्रथम वर्ष बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया।

यात्रा का शुभारंभ शा. कन्या पूर्व माध्यमिक शाला से हुआ। इस दौरान नगर के नागरिक, विद्यार्थी, समाजसेवी व विभिन्न संगठन एकत्र होकर तिरंगे को कंधों पर लेकर निकले। नगर में गूंजते हुए “भारत माता की जय” और “वन्दे मातरम्” के नारों ने वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री विजय पाटिल (अध्यक्ष, नगर पंचायत बोड़ला) उपस्थित रहे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री पुर्णेंद्र सिन्हा (प्रांत सहमंत्री – वीहिप, छत्तीसगढ़) तथा श्री रूपक शर्मा (थाना प्रभारी, बोड़ला) ने भी युवाओं को संबोधित किया।
समापन अवसर पर परिषद के प्रांत सहमंत्री श्री अमन नामदेव ने कहा कि –
“युवाओं की यह तिरंगा यात्रा हमारे बलिदानी स्वतंत्रता सेनानियों, मातृभूमि के वीर सपूतों और सीमाओं पर तैनात जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि है। यह यात्रा राष्ट्रगौरव और एकता का प्रतीक है।”
यात्रा मार्ग में नगरवासियों ने तिरंगा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा और स्वागत कर अभिवादन किया। अंत में विशाल तिरंगे के साथ समापन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शा. कन्या पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में किया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में नगर के वरिष्ठजनों, कार्यकर्ताओं, छात्र-छात्राओं और समाज के सभी वर्गों का विशेष सहयोग रहा ।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.









