
पंडरिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) सदैव सेवा कार्यों के लिए जानी जाती है। इसी कड़ी में नगर उपाध्यक्ष बिरेंद्र बघेल ने अपने 22वें जन्मदिवस के अवसर पर दूसरी बार रक्तदान कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

रक्तदान के दौरान बघेल ने कहा कि “रक्तदान जीवनदान है और इससे बड़ा कोई मानवीय कार्य नहीं है। हम विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सदैव समाज सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। स्वामी विवेकानंद जी के आदर्श हमारे मार्गदर्शक हैं, और सेवा ही हमारा संकल्प है।”
इस अवसर पर मौजूद लोगों ने बघेल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे पुनीत कार्य हर व्यक्ति को करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं ने युवाओं को रक्तदान और समाजसेवा के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह प्रयास सिर्फ शुरुआत है, आने वाले समय में परिषद के कार्यकर्ता समाज के हर कल्याणकारी कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।
इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर रविंद्र कौशिक ने भी बघेल का उत्साहवर्धन किया और रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला।









