
कवर्धा। कुर्मी समाज के लिए गर्व का विषय है कि कवर्धा निवासी राकेश (सोनू) चंद्रवंशी को छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी समाज के युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से समाज में खुशी की लहर है, खासकर युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, केंद्रीय व राज्य स्तरीय प्रतिनिधियों तथा क्षेत्रीय समाजजनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राकेश (सोनू) चंद्रवंशी ने समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है, उसका वे 100 प्रतिशत निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य समाज के युवाओं को संगठित करना, उन्हें सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना तथा कुर्मी समाज को और अधिक सशक्त एवं प्रगतिशील बनाना है।
उन्होंने आगे कहा कि यह जिम्मेदारी केवल किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि समाज के हर युवा साथी की जिम्मेदारी है। संगठन की मजबूती सामूहिक प्रयास से ही संभव है। उन्होंने विशेष रूप से कवर्धा सहित प्रदेश के सभी युवा साथियों को बधाई देते हुए समाज के सभी वरिष्ठजनों और पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
राकेश (सोनू) चंद्रवंशी की नियुक्ति को समाज के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जिससे युवाओं को नेतृत्व और समाज सेवा के लिए नई प्रेरणा









