कवर्धाखेलछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबोड़लामुंगेलीराजनीतिशिक्षा

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर कवर्धा विधायक कार्यालय में जश्न

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत के बाद पूरे देश के साथ-साथ कबीरधाम जिले में भी उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला।

कवर्धा विधायक कार्यालय में पूर्व जिला पंचायत सदस्य व स्थानीय विधायक विजय शर्मा की धर्मपत्नी रश्मि विजय शर्मा ने इस अभूतपूर्व विजय के अवसर पर बंगाल की संस्कृति की पहचान ‘झालमुड़ी’ के साथ कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर खुशियां मनाईं। उल्लेखनीय है कि कवर्धा के स्थानीय विधायक एवं राज्य के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को पश्चिम बंगाल चुनाव में विशेष दायित्व सौंपा गया था, जिसे उन्होंने सफलतापूर्वक निभाया।

भाजपा समर्थकों ने विधायक कार्यालय में ढोल-नगाड़ों की धुन, देशभक्ति के नारों और आतिशबाजी के साथ पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

इस अवसर पर श्रीमती रश्मि विजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं को झालमुड़ी और मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दूरदर्शी नेतृत्व, संगठन की मजबूत रणनीति और जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों, सुशासन और जनहितकारी योजनाओं पर जनता ने एक बार फिर विश्वास जताया है। पश्चिम बंगाल में कमल का खिलना केवल राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद, विकास और पारदर्शी शासन की विचारधारा की जीत है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है, और इसी कारण जनता का भरोसा लगातार पार्टी पर बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने तथा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने कहा कि यह जीत देश की जनता के विश्वास और विकास की राजनीति की जीत है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम बताया।

जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा उमंग पाण्डेय ने कहा कि बंगाल में कमल खिलना युवाओं की बदलती सोच और राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भाजपा और अधिक मजबूती के साथ उभरेगी।

कार्यक्रम में भगत पटेल, नितेश अग्रवाल, श्रीमती सतविंदर पाहुजा, श्रीमती अनिता धर्वे, नरेन्द्र मानिकपुरी, मनीराम साहू, खिलेश्वर साहू, पार्षद अजय ठाकुर, बिहारी धुर्वे, नीतीश चंद्रवंशी, गोलू यादव, ज्योति केशरवानी, सानू साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page