कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईबोड़लाराजनीतिशिक्षा

राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के मार्गदर्शन में बाल दिवस पर जागरूकता एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

पंडरिया: बाल दिवस के उपलक्ष्य में आज विभिन्न स्कूलों की बालिकाओं द्वारा चार्ट एवं गुपचुप प्रदर्शन लगाकर बाल अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रस्तुत की गई। प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए बाल अधिकारों पर छात्रों को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर सामुदायिक भवन, पंडरिया में आयोजित मुख्य कार्यक्रम हेतु राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो की जिला अध्यक्ष मलाईका सिंह राजपूत को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।

सभी स्कूलों में आयोजित खेल-कूद प्रतियोगिताओं के पश्चात विजयी एवं प्रतिभागी बच्चों को पानी की बोतल एवं दीप्ति पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में संकुल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ, बालक-बालिकाएँ एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

 

अपने प्रेरणादायी संबोधन में जिला अध्यक्ष मलाईका सिंह राजपूत ने बच्चों को बाल अधिकार, बाल सुरक्षा, शिक्षा के महत्व और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खेलकूद में पुरस्कृत छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page