कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईबोड़लाराजनीति

नेऊरगांव खुर्द में मानवता का महायज्ञ: भीमराव अंबेडकर जयंती पर 50 यूनिट रक्तदान, युवा मुट्ठी के संकल्प से गांव ने रचा इतिहास

14 अप्रैल, डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर नेऊरगांव खुर्द में मानवता और सामाजिक सेवा का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला।

गांव के युवा साथियों के सहयोग और प्रयासों से आयोजित रक्तदान -महादान शिविर ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।इस अवसर पर गांव के युवाओं ने मिलकर 50 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य निर्धारित किया था,जिसे सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया। यह उपलब्धि विशेष रूप से उल्लेखनीय है क्योंकि यह आयोजन पहली बार एक ही गांव में इतने बड़े स्तर पर आयोजित किया गया।गांव के साथ-साथ आसपास के अन्य गांवों से भी अनेक उत्साही युवा इस कार्यक्रम में शामिल हुए और मानवता की सेवा के इस पावन कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। रक्तदान शिविर का संचालन भोरमदेव ब्लड बैंक की विशेषज्ञ डॉक्टर टीम द्वारा किया गया। इसके साथ ही ग्राम में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी – कर्मचारी उपस्थित रहे। गांव के वरिष्ठ नागरिकों, बुजुर्गों और माताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया।पहले ही प्रयास में 50 यूनिट रक्तदान एक बड़ी उपलब्धि के रूप में सामने आया है, जिससे पूरे गांव में खुशी और गर्व का वातावरण है। यह आयोजन इस बात का प्रमाण है कि सामूहिक प्रयास और सेवा भावना से किसी भी बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।यह पूरा आयोजन मानवता, सेवा और सामाजिक एकता की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभरा है, जो आने वाले समय में भी लोगों को प्रेरित करता रहेगा।

You cannot copy content of this page