
आज समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ के जनप्रतिनिधि मंडल भोरमदेव कारखाना के md से मुलाकात किया और उनसे चर्चा करके यह निष्कर्ष निकाला गया की भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के समस्त शेयरधारी किसान जो गन्ना नही बेचे है उन किसानों को 26 सितंबर के बाद शक्कर वितरण किया जाएगा जिस पर उनके द्वारा हामी भरी गई । और बाकी सभी शेयरधारी किसानों को भी आगे शक्कर दिया जायेगा ।
समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ के मांग पर किसान भवन का निर्माण किया जाना है जिसके लिए इच्छुक व्यक्ति भवन निर्माण के लिए टेंडर भर सकते है ।
इस अवसर पर प्रांत कार्यकारणी रामेश्वर धृतलहरे, जिलाध्यक्ष सोनी वर्मा, जिला महामंत्री राजाराम वर्मा, मीडिया प्रभारी सुनील जायसवाल, कवर्धा अध्यक्ष अजय कुमार, बोडला अध्यक्ष उमेश वर्मा, जैविक प्रमुख श्यामसुंदर वर्मा, कवर्धा सहमंत्री जितेंद्र वर्मा, बोडला उपाध्यक्ष मोहन वर्मा, कवर्धा कार्यकारणी लश्मीनारायण टंडन, कवर्धा कार्यकारणी राजू चंद्रवंशी, मोहन जायसवाल इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


