
बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की नृशंस हत्या की घटना से क्षेत्र में गहरा आक्रोश और शोक व्याप्त है। इस घटना के विरोध और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कवर्धा के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत ग्राम सिंघनपुरी में ग्रामीणों द्वारा मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।


इस दौरान ग्रामीणों ने मौन धारण कर दीपू चंद्र दास की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और इस जघन्य घटना की कड़ी निंदा की। उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसी घटनाएं मानवता को शर्मसार करने वाली हैं और दोषियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।


श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, समाजसेवी और युवाओं की सहभागिता रही। ग्रामीणों ने एक स्वर में शांति, सद्भाव और मानवाधिकारों की रक्षा की मांग की।









