कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाराजनीतिलोहारा

लोहारा नगर पंचायत उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत — मोहन चंद्रवंशी

निर्दलीय प्रत्याशी के लगभग बराबर वोट मिला कांग्रेस को — मोहन चंद्रवंशी

कवर्धा। मोहन चंद्रवंशी ने कहा कि भाजपा जहां भी कोई चुनाव होता है, अपनी पूरी ताकत झोंकती है और गंभीरता से चुनाव लड़ती है। पार्टी एक-एक मतदाता तक पहुंचती है। लोहारा नगर पंचायत उपचुनाव में भी उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब, सांसद संतोष पांडे, विधायक भावना बोहरा, जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, चुनाव प्रभारी गोपाल साहू सहित पूरा संगठन और कार्यकर्ता चुनाव मैदान में डटे रहे। सभी ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया और भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।
वहीं कांग्रेस की ओर देखें तो कवर्धा के पूर्व विधायक एवं टिकट वितरण में प्रमुख भूमिका निभाने वाले मोहम्मद अकबर चुनाव प्रचार से गायब रहे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी चुनाव के दौरान जिले के प्रवास पर आए थे, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने लोहारा नहीं पहुंचे।
चुनाव परिणामों को देखें तो निर्दलीय प्रत्याशी ने अपने व्यक्तिगत परिश्रम के दम पर कांग्रेस के लगभग बराबर वोट हासिल कर यह साबित किया है कि कांग्रेस चुनाव को गंभीरता से नहीं लड़ती। मोहन चंद्रवंशी ने कहा कि राहुल गांधी से लेकर नीचे तक कांग्रेस के नेता जहां भी चुनाव हारते हैं, उसके बाद सिर्फ एक ही बात करते हैं — “EVM, EVM, EVM”।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page