
नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में इस वर्ष चैतन्या स्कूल पोड़ी (CSPians) के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्रों की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

कक्षा 5 की छात्रा प्रीति गेन्ड्रे ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इतना ही नहीं, उन्होंने ऑल ओवर 8वीं रैंक के साथ 95% अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
वहीं गांधी कुर्रे, जो विशेष रूप से सक्षम श्रेणी से आते हैं, ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है।
विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने छात्रों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह कड़ी मेहनत, सही मार्गदर्शन और अनुशासन का परिणाम है।
👉 CSPians लगातार उत्कृष्ट परिणाम देकर क्षेत्र का एक विश्वसनीय और अग्रणी विद्यालय बनता जा रहा है।
इस उपलब्धि पर अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


