
आज कबीरधाम जिला के वनांचल क्षेत्र ग्राम दलदली में सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा सुतियापाट नहर विस्तारीकरण परियोजना को जल्द पूरा करने और 26 गांव में सिंचाई योजना एवं 54 गांव में पेयजल आपूर्ति हेतु रामपुर (ठाठापुर)-दशरंगपुर-इंदौरी और मरका तक पाइप लाइन विस्तार हेतु 78 करोड़ 54 लाख रुपये की स्वीकृति देने की घोषणा की। इसके साथ ही छीरपानी जलाशय से 66 गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए 1 करोड़ 23 लाख रुपए की स्वीकृति और दलदली में कन्हाई नदी द्वारा घरों तक जल आपूर्ति की घोषणा भी मंच से की गई जिससे किसानों और ग्रामवासियों में उत्साह दिखाई दिया और सभी ने मुख्यमंत्री जी का अभिवादन किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी एवं पंडरिया विधायक भावना बोहरा जी ने मुख्यमंत्री के आगमन पर हैलीपैड में उनका स्वागत किया और कार्यक्रम में शिरकत करते हुए जनता को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री जी द्वारा सुतियापाट नहर विस्तारीकरण एवं क्षेत्र के किसानों हेतु सिंचाई योजना और ग्रामवासियों के लिए पेयजल आपूर्ति हेतु पाइप लाइन विस्तारीकरण के लिए 78 करोड़ 54 लाख रुपये की स्वीकृति तथा छीरपानी जलाशय से 66 गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए 1 करोड़ 23 लाख रुपए की स्वीकृति और दलदली में कन्हाई नदी द्वारा घरों तक जल आपूर्ति की घोषणा करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का आभार व्यक्त किया। भावना बोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा किसानों के हित और जनता की सुविधा के हेतु लिए गए इस निर्णय से सैकड़ों गाँव को लाभ मिलेगा। सुतियापाट आहार विस्तारीकरण हेतु हमने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान कड़ा संघर्ष किया, हजारों की संख्या में ग्रामवासियों, किसानों के साथ हमने प्रदर्शन, पदयात्रा और ट्रैक्टर एवं बैलगाड़ी यात्रा निकालकर इस मांग को पूरा करने के लिए निरंतर संघर्ष किया, लेकिन प्रदेश में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व में डबल इंजन भाजपा सरकार बनने के बाद इसकी स्वीकृति मिली और मार्च 2024 में इस कार्य का भूमिपूजन करने का अवसर मुझे मिला जो आजीवन मुझे स्मरणीय रहेगा। इस नहर के विस्तारीकरण से जहाँ 26 गाँव के 3250 हेक्टेयर भूमि में किसानों को सिंचाई हेतु पर्याप्त जल की पूर्ति होगी जिससे हमारे किसानों के फसलों की पैदावर अधिक होगी और वे आर्थिक रूप से सशक्त होंगे।

उन्होंने आगे कहा कि सतियापाट नहर विस्तारीकरण परियोजना को गति देने और उसे जल्द से जल्द पूरा करने के साथ ही माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा आज ग्राम दलदली में सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में 26 गांव में सिंचाई योजना एवं 54 गांव में पेयजल आपूर्ति हेतु रामपुर (ठाठापुर)-दशरंगपुर-इंदौरी और मरका तक पाइप लाइन विस्तार हेतु 78 करोड़ 54 लाख रुपये की स्वीकृति देने की घोषणा से क्षेत्र के हजारों किसानों और जनता को सिंचाई एवं पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इसके साथ ही छीरपानी जलाशय से 66 गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए 1 करोड़ 23 लाख रुपए की स्वीकृति और दलदली में कन्हाई नदी द्वारा घरों तक जल आपूर्ति की घोषणा भी मंच से की गई। सुशासन तिहार के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री, सभी जनप्रतिनिधि और प्रशासन स्वयं जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का निराकरण कर रही है, उनकी सुविधाओं का विस्तार कर रही है, पूरी पारदर्शिता से विकास कार्यों और अधोसंरचना निर्माण के कार्यों को गति देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। प्रदेश के गरीब, युवा, किसान, महिला, व्यापारी एवं सभी वर्गों के उत्थान के लिए जनहितैषी योजनाएं एवं कल्याणकारी फैसले से प्रदेश की समृद्धि और हर व्यक्ति के विकास हेतु पूर्ण समर्पित होकर कार्य कर रही है। हमने बनाया है,हम ही संवारेंगे” यह केवल एक नारा नहीं बल्कि भाजपा सरकार का संकल्प है कि जिस छत्तीसगढ़ को पृथक राज्य का दर्ज स्व.अटल जी ने दिया था उसे विकसित और समृद्ध बनाने के लिए हम निरंतर अपने दायित्वों को पूरा करें।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार ने सबसे पहले किसानों के हित में निर्णय लिया, उन 18 लाख गरीब परिवारों के लिए निर्णय लिया जिन्होंने अपने पक्के आवास का सपना देखा था, उन युवाओं के लिए निर्णय लिए जो रोजगार की तलाश कर रहे थे और जिनका भविष्य कांग्रेस ने सीजी-पीएससी जैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दी, उन माताओं-बहनों के सशक्तिकरण के लिए निर्णय लिया गया जो पांच वर्षों तक अपेक्षित थी। किसानों को दो वर्ष के बकाया धान बोनस मिला, 3100 रुपए प्रति क्विंटल में आज धान खरीदी हो रही है, महतारी वंदन योजना से प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना से प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहयता मिल रही है, तेंदुपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपए प्रति मानक बोरा और गरीब परिवारों को आवास मिला। आज इन संकल्पों को पूरा करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में रुके विकास कार्यों को नए पंख दिए। आज पूरे प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं, अधोसंरचना निर्माण से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है, तो वहीं जनता को सुविधा भी मिल रही है।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.









