कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईबोड़लाराजनीति

दिलीप साहू बने जिला साहू संघ कबीरधाम के मीडिया प्रभारी

कवर्धा (कबीरधाम)। जिला साहू संघ कबीरधाम की संगठनात्मक गतिविधियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, जिसमें समाजसेवी दिलीप साहू को जिला साहू संघ कबीरधाम का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

उनकी नियुक्ति पर समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि दिलीप साहू अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए समाज की गतिविधियों, कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े कार्यों को मीडिया के माध्यम से प्रभावी रूप से जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

 

दिलीप साहू ने नियुक्ति पर जिला साहू संघ कबीरधाम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे साहू समाज की एकता, विकास और सामाजिक गतिविधियों को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

You cannot copy content of this page