
कवर्धा। डडसेना कलार समाज कबीरधाम के पुनः मनोनीत जिला अध्यक्ष रूपेंद्र जायसवाल को विनीत सुनील जायसवाल ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि रूपेंद्र जायसवाल का पूर्व कार्यकाल समाज के संगठन, एकता और विकास के लिए अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक रहा है। उनके सशक्त नेतृत्व, सक्रियता और समाज के प्रति समर्पण भाव के कारण ही समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने उन पर पुनः विश्वास व्यक्त करते हुए आगामी पाँच वर्षों के लिए जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

विनीत सुनील जायसवाल ने विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व में डडसेना कलार समाज कबीरधाम और अधिक संगठित, मजबूत और प्रगतिशील बनेगा तथा समाज के मान-सम्मान और गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने का कार्य करेगा।
उन्होंने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए रूपेंद्र जायसवाल को पुनः बधाई देते हुए सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।









