कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबोड़लाराजनीति

आबकारी वृत्त कवर्धा जिला कबीरधाम की अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाई

अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत आबकारी आयुक्त आर. शंगीता एवं कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह धुर्वे के मार्गदर्शन में दिनांक 27.02.2026 को वृत्त कवर्धा में अवैध मदिरा के धारण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

ग्राम रवेली, थाना पिपरिया में अवैध शराब विक्रय की सूचना पर सुरेश चतुर्वेदी पिता रेशम चतुर्वेदी के रिहायशी मकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 38 नग पाव (6.84 बल्क लीटर) देशी मदिरा प्लेन बरामद की गई। उक्त मदिरा को विधिवत सीलबंद कर जब्त किया गया एवं आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत गैरजमानती कार्रवाई की गई।

उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोज कुमार राठौर के पर्यवेक्षण एवं वृत्त कवर्धा प्रभारी गीता साहू के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक रामानंद दीवान, नवराती कुजूर, भूपेश साहू, शैलेन्द्र टंडन, चंद्रकांत नेताम, रिखी राम नेताम, मुख्य आरक्षक विद्या सिंह परमार, अमर पिल्ले एवं आकाश चौहान का विशेष योगदान रहा।

You cannot copy content of this page