
कवर्धा / पंडरिया।
अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी वृत्त पंडरिया, जिला कबीरधाम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। आबकारी आयुक्त सुश्री आर. शंगीता एवं कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री अजय सिंह धुर्वे के मार्गदर्शन में दिनांक 26 फरवरी 2026 को यह कार्रवाई की गई।

प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम कोड़ापुरी, थाना कुंडा में अवैध शराब विक्रय की शिकायत पर तातु चंद्राकर पिता शिवप्रसाद चंद्राकर के रिहायशी मकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मौके से 80 नग पाव (14.4 बल्क लीटर) देशी मदिरा प्लेन बरामद की गई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उक्त मदिरा मुंगेली जिले के खामही मदिरा दुकान से खरीदकर लाई गई थी। बरामद मदिरा को विधिवत सीलबंद कर जप्त किया गया तथा आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत गैर-जमानती अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
यह पूरी कार्रवाई वृत्त पंडरिया प्रभारी अभिनव आनंद बख्शी के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान मुख्य आरक्षक जगदीश सिंह उइके, आरक्षक कमल मेश्राम, अमर पिल्ले एवं आकाश चौहान का विशेष योगदान रहा।









