कवर्धाखास खबरछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबोड़लाराजनीतिशिक्षा

कवर्धा में इंटरनेशनल प्री-स्कूल का शुभारंभ, बच्चों के भविष्य को मिलेगी नई दिशा

कवर्धा। शहर के लिए एक ऐतिहासिक और गर्व का क्षण तब बना, जब इंटरनेशनल स्तर के प्री-स्कूल मकुन्स प्री-स्कूल का भव्य शुभारंभ 23 मार्च 2026 को उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। ग्लोबल ब्रांड के रूप में पहचान बना चुका यह प्री-स्कूल अब कवर्धा के नन्हे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत करेगा।

मकुन्स प्री-स्कूल की मौजूदगी नेपाल, भूटान, श्रीलंका और बांग्लादेश सहित कई देशों में है। 400 से अधिक ब्रांच और 21 राज्यों में विस्तार के साथ यह संस्थान 75 से ज्यादा ग्लोबल अवॉर्ड प्राप्त कर चुका है। अब इसकी शुरुआत कवर्धा में होना क्षेत्र के शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

पता: नियर काली मंदिर, सुधा वाटिका, ठाकुरपारा, कवर्धा (छत्तीसगढ़)

संपर्क: 6262050598

उद्घाटन समारोह में सैकड़ों की संख्या में शहरवासी और अभिभावक शामिल हुए। कार्यक्रम में कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही, जिनमें चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद कबीरधाम), पियुष ठाकुर (प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजयुमो), सतीश चंद्रवंशी (जिला अध्यक्ष, कुर्मी समाज), धरमराज साहू (जिला अध्यक्ष, साहू समाज), रूपेंद्र जयसवाल (जिला अध्यक्ष, कलार समाज), वार्ड पार्षदगण, डॉ. विनोद चंद्रवंशी (डायरेक्टर, चंद्रयान हेल्थ केयर) सहित अन्य प्रमुख लोग शामिल रहे।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने इस पहल को क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया और संस्था की सफलता की कामना की।

संस्था के डायरेक्टर द्वारिका राम चंद्रवंशी ने बताया कि यह केवल एक स्कूल नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास का केंद्र होगा। यहां शिक्षा, सुरक्षा, संस्कार और सफलता जैसे मूल्यों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे बच्चों का भविष्य मजबूत बनाया जा सके।

मकुन्स हेड ऑफिस नई दिल्ली से सभी गतिविधियां, ट्रेनिंग, हायरिंग और संचालन किए जाएंगे। कार्यक्रम में हेड ऑफिस से ग्रोथ मैनेजर हरीश कुमार की उपस्थिति रही। वहीं, मैनेजिंग फैकल्टी हरीश कुमार ने कहा कि यह पहल कवर्धा के अभिभावकों के लिए एक बड़ी अवसर है।

नए शैक्षणिक सत्र के लिए एडमिशन प्रारंभ हो चुके हैं और उद्घाटन के उपलक्ष्य में सीमित समय के लिए एडमिशन फीस पर 25% का आकर्षक डिस्काउंट दिया जा रहा है। अभिभावकों में प्रवेश को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

संस्था का उद्देश्य है –

“जहां हर बच्चे के सपनों को मिलती है उड़ान”

अधिक जानकारी और एडमिशन के लिए संपर्क करें: 6262050598

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page