कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबोड़लाराजनीतिशिक्षा

₹2,320 करोड़ की सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण योजना: स्वस्थ बचपन और सशक्त मातृत्व की ओर बड़ा कदम – सतविंदर पाहुजा

कवर्धा। भाजपा कवर्धा शहर मंडल अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा ने छत्तीसगढ़ सरकार के बजट 2026-27 में सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण योजना के लिए ₹2,320 करोड़ के प्रावधान का स्वागत करते हुए इसे प्रदेश के बच्चों और माताओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

उन्होंने कहा कि इस बजट से आंगनबाड़ी केंद्रों को अधिक सशक्त, सुविधायुक्त एवं आधुनिक बनाया जाएगा, जिससे बच्चों को बेहतर पोषण, स्वास्थ्य जांच एवं प्रारंभिक शिक्षा की सुविधाएँ मिल सकेंगी। योजना के अंतर्गत आधारभूत संरचना का विकास, पोषाहार की गुणवत्ता में सुधार, डिजिटल मॉनिटरिंग तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया जाएगा।

सतविंदर पाहुजा ने कहा कि दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए यह योजना बेहद प्रभावी सिद्ध होगी। इसके माध्यम से बच्चों को संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण की सुविधा मिलेगी, वहीं गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पोषण संबंधी जागरूकता और आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण योजना केवल स्वास्थ्य सुधार का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के सशक्त भविष्य की नींव है। छत्तीसगढ़ सरकार का यह प्रयास निश्चित रूप से प्रदेश को कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page