कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईबोड़लाराजनीति

नेऊरगांव खुर्द में 4 लाख 83 हजार 600 रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन संपन्न

नेऊरगांव खुर्द | ग्राम पंचायत नेऊरगांव खुर्द में आज दिनांक 23 फरवरी 2026 को विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 4 लाख 83 हजार 600 रुपये की लागत से होने वाले कार्यों का शुभारंभ किया गया।

कार्य विवरण के अनुसार —

वार्ड क्रमांक 10 में बोर खनन एवं मोटर स्थापना हेतु 1,91,800 रुपये,

वार्ड क्रमांक 12 में बोर खनन एवं मोटर हेतु 1,91,800 रुपये,

तथा वार्ड क्रमांक 05 में सीसी रोड मरम्मत कार्य के लिए 1,00,000 रुपये की स्वीकृति दी गई।

भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य प्रतिनिधि श्री नरेश चंद्रवंशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच श्री नेमसिंह धुर्वे ने की। विशिष्ट अतिथियों में उप सरपंच कुलदीप चंद्रवंशी, तरेगांव मैदान सरपंच श्री विश्वनाथ वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रताप धुर्वे, श्री हेमू वर्मा, पंच दीपचंद साहू, मुकेश धुर्वे, अंबिका मानिकपुरी, पंच प्रतिनिधि रामाधार पटेल, संतोष मानिकपुरी, मोतीलाल पटेल, तुलस निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, कार्यकर्ता एवं पंचगण उपस्थित रहे।

अतिथियों ने कहा कि इन विकास कार्यों से ग्रामीणों को पेयजल सुविधा एवं बेहतर सड़क व्यवस्था का लाभ मिलेगा, जिससे गांव के समग्र विकास को गति मिलेगी।

You cannot copy content of this page